स्याही के शब्द-2
11-✍️ तलाश में उलझन रिश्तों की गहराई भूलकर, बंधन की मर्यादा तोड़कर, वो स्क्रीन पर सज रही है— मानो ज़िंदगी का सच अब कैमरे की झिलमिलाहट में ही छिपा हो। सोशल मीडिया के मंच पर फ़ूहड़ता का तमाशा बिक रहा है, जहाँ सादगी मज़ाक बन चुकी है, और उघाड़ापन ही "आधुनिकता" कहलाता है। कभी बहन, कभी बेटी, कभी माँ— इन रूपों की गरिमा कहाँ खो गई? किस तलाश में है वो? क्या कुछ पल की तालियों में उसकी आत्मा की प्यास बुझ जाएगी? शायद पहचान की भूख है, शायद अकेलेपन की चुभन है, या शायद दुनिया के शोर में अपने ही मौन को दबाने का प्रयास। पर क्या सचमुच यही तलाश है— कि रिश्तों की मर्यादाएँ गिरवी रखकर वह वर्चुअल तालियों का सौदा कर ले? या फिर यह भटकन है, जहाँ औरत अपनी असल ताक़त दिखावे की धूल में खो रही है। मर्यादा बोझ नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की ढाल है। और जो उसे उतार फेंकती है, वह तलाश नहीं करती— बल्कि तलाश में खो रही है औरत। आर्यमौलिक ===🌸=== 12-✍️ इज्जत इज़्ज़त वो आईना है, जिसमें इंसान का असली चेहरा झलकता है, दरार पड़ जाए तो उम्रभर चमकता भी है, पर पहले जैसा नहीं लगता है। ये वो सुगंध है, जो बिन दिखे ह...