ग्रह गोचर
ग्रह चाल को समझे जो हमेशा बदलती रहती है , बहुत लोग परेशान हो जाते है मेरा काम नहीं बन रहा शादी नहीं हो रही उदासीनता दिन भर सारा दोष शनि महाराज पर राहु पर ,आप क्या कर रहे है ?? किसी ज्योतिष ने बोल दिया शनि की साढ़े साती हो गया काम जातक तो आधा वैसे ही मर गया , देश काल , देश हालत देखिए सारा दोष ग्रहों पर मत डालिए आपकी कोशिश कहां है ???या सारा दिन सिर पकड़ शनि राहु को कोसते रहोगे, इनका क्या कसूर? इनको तो अपने वक्त पर अपनी चाल बदलनी है वो अपना काम कर रहे आप अपना कीजिए बुद्धि भगवान ने दी है क्या अच्छा क्या बुरा आप सोच सकते है , माना ग्रहों का प्रभाव होता है उपाय भी किए जाते है जैसे कोई बीमार होता है तो दवाई खाता है पर सबकुछ कुण्डली नहीं होती आपके कर्म भी सही होने चाहिए, मेहनत पूरी,स्वामी विवेकानंद जी का कहना है ग्रह नक्षत्र आदि अपना अपना कार्य करेंगे तुम अपने कर्तव्य कार्यों से मत चूको ; आज कल ऐसा कोई चैनल ऐप्स या साइड नहीं है जो नित्य आपको शनि की साढ़ेसाती के बारे में अनर्गल प्रलाप न करता दिखाई दे! क्या सचमुच ही ऐसा होता है संसार में किसी के अच्छे बुरे कर्मों का दंड या पुरुस्कार...